back to top

राजनांदगांव : राजनांदगांव के रोजगार कार्यालय में प्लसेमेंट कैम्प का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव 24 अगस्त 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया।

Advertisements

जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को विभिन्न पदों पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिले में लगातार प्लेसमेंट कैम्प व रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हुए। प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से 7 नियोजकों द्वारा 323 युवाओं का विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया गया।

जिनमें से 76 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया है। प्लेसमेंट कैम्प में माध्यम से फॉयर एण्ड सेफ्टी डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट राम नगर सुपेला, बॉम्बे इंटेलीजेंस सिक्यूरिटी शंकर नगर रायपुर, सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेसे भिलाई जिला दुर्ग,

कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स हैदराबाद, भारतीय जीवन बीमा निगम राजनांदगांव, एसआर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर दुर्ग एवं अलर्ट एसजीएस प्राईवेट लिमिटेड लालपुर रायपुर द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए स्टॉल लगाया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page