back to top

राजनांदगांव : 16 हजार का जुआ पकड़ाया, छह आरोपी पुलिस गिरफ्त में…

अंबागढ़ चौकी. जुआ सट्टा के खिलाफ अभियान के दौरान पुलिस ने आम बगीचा में दबिश देकर 16 हजार का जुआ पकड़ा है. छह आरोपियों के खिलाफ छ.ग. जुआ प्रतिशेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है.

Advertisements

अंबागढ़ चौकी थाना प्रभारी व नगर निरीक्षक बृजेश सिन्हा से मिली जानकारी के अनुसार आम बगीचा ग्राम माहुद में जुए की फड़ लगने की सूचना मिली थी.

इस पर पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया. आरोपी का नाम लोभान सिंह राणा पिता बैसाखू राम उम्र 31 वर्ष, देवानंद साहू पिता परमेश्वर साहू उम्र 22 वर्ष, रोशन लाल पिता कांताप्रसाद उम्र 35 वर्ष,

टोमन साहू पिता भूवन लाल साहू उम्र 33 वर्ष, दुष्यंत साहू पिता रामसिंह साहू एवं हेमंत खंडेलवाल पिता बालकिशन उम्र 42 वर्ष सभी निवासी ग्राम माहुद बताए जाते हैं. जुए की फड़ से 16210 रूपये नगद सहित ताशपत्ती बरामद की गई. आरोपियों के खिलाफ धारा 3-2 छ.ग. जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है.।

Advertisements

You cannot copy content of this page