back to top

राजनांदगांव : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रैली का आयोजन आज…

  • शहर के नागरिकों से रैली में शामिल होने की अपील
  • अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हॉकी मैच का होगा आयोजन

राजनांदगांव 28 अगस्त 2023। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त 2023 को रैली का आयोजन किया गया है। रैली सुबह 7 बजे बजे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडिमय से प्रारंभ होगी।

Advertisements

रैली में शामिल खिलाडिय़ों व गणमान्य नागरिकों द्वारा गौरव पथ स्थित मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा में माल्यार्पण व पुष्पार्पण किया जाएगा। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हॉकी मैच का आयोजन होगा।

सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित रैली में खिलाडिय़ों, विद्यार्थियों, खेल संघ के पदाधिकारियों एवं शहर के नागरिकों से शामिल होने की अपील की गई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page