राजनांदगांव : फसल के लिए पानी छोड़ने की मांग, मुदलियार ने की कलेक्टर से चर्चा…

मतियामोती जलाशय से राजनांदगांव विधानसभा के गांवों की फसल के लिए पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने छग युवा आयोग अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार की अगुवाई में कलेक्टर से मुलाकात की।

जिलाधीश से चर्चा करते हुए मुदलियार ने ग्रामीणों की मांग पीआर गौर करते हुए जल्द निर्णय लिए जाने के आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि 8 से 10 गांवों की फसल बारिश की कमी से सूखे की चपेट में हैं। मतियामोटी जलाशय से पानी छोड़ कर इन गांव को राहत दी जा सकती है।

उन्होंने ग्रामीणों की व्यथा सामने रखते हुए कलेक्टर को जानकारी दी कि रानीतराई, आलीखूंटा, उसरीबोड़, मुड़पार, मलपुरी व सुरगी सहित कुछ गांव में बारिश की कमी से फसल प्रभावित हुई है जिससे ग्रामीण चिंताग्रस्त हैं। खरीफ की फसल पर किसानों का भविष्य टिका हुआ है। उन्होंने चर्चा में कहा कि, अधिकारियों से वार्ता कर निर्णय लिया जाए ताकि किसानों को जल्द से जल्द राहत मिल सके। कलेक्टर ने मुदलियार से बातचीत के बाद उचित व्यवस्था किए जाने का आश्वासन दिया है।