back to top

राजनांदगांव : आगामी चुनाव जनप्रतिनिधि सोशल मीडिया में हुए एक्टिव, फोटो खींचना और छपवाना दिख रहा प्रमुख उद्देश्य…

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में आगामी माह पर चुनाव होने वाला है जिसे देखते हुए राजनीतिक दलों में सरगर्मियां तेज हो चुकी है। भाजपा और कांग्रेस युद्ध स्तर पर अपने क्षेत्र में जुट गए हैं और उम्मीदवारी का दावा ठोक रहे हैं। पिछले 4 साल से निष्क्रिय रहे जनप्रतिनिधि भी एक्शन मोड पर आ चुके हैं।

Advertisements

और अचानक अपने निर्वाचन क्षेत्र में जाकर आमजन से जनसंपर्क करते हुए संवाद कर रहे हैं क्षेत्र का विकास तो छोड़िए सामने आ रही समस्याओं का निदान भी नहीं कर पा रहे हैं। जनप्रतिनिधियों की मंशा साफ नजर आ रही है वे क्षेत्र में जा रहे हैं फोटो खिंचवा रहे हैं और सोशल मीडिया में अपलोड कर रहे हैं या फिर कहे तो सोशल मीडिया तक सीमित हो गए है।

क्षेत्र की जनता जनप्रतिनिधियों से आखरी उम्मीद के साथ मिल रही है और आस में बैठी है कि अब उनकी सुनवाई होगी और उनकी समस्याओं का समाधान हो सकता है? अब देखना यह है कि पार्टी आला कमान नाम के आधार पर या फिर काम के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करती हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page