राजनांदगांव : आत्मरक्षा से संबंधित योग्यताधारी आवेदकों से 25 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित…


राजनांदगांव 15 सितम्बर 2023। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के निर्देशानुसार जिले में रानीलक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। आत्मरक्षा से संबंधित योग्यताधारी आवेदकों से 25 सितम्बर 2023 शाम 4 बजे तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित की गई है।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी एवं निर्धारित प्रारूप में आवेदन कलेक्टोरेट के जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा कक्ष क्रमांक 112 राजनांदगांव से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है।