
राजनांदगांव। विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य पर नगर निगम के टांकाघर में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख, निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता, खाद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रभारी सदस्य श्री संतोष पिल्ले, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के. रामटेके, प्र.सहायक अभियंता श्री दिलीप मरकाम ने परंपरागत रूप से भगवान श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर निगम कर्मचारियों को जयंती की शुभकामनाएं दी। जयंती के अवसर पर पुष्पवाटिका,लोककर्म विभाग में भी भगवान विश्वकर्मा की पुजा अर्चना की गयी।
महापौर श्रीमती देशमुख ने विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि भगवान विश्वकर्मा दुनिया के पहला वास्तुकार इंजिनीयर थे। उन्होंने उस समय सृष्टि का निर्माण किया था। उन्हीं की याद में प्रति वर्ष 17 सितम्बर को विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। आज के दिन कारखानों एवं तकनीकि शाखा में मशीनों व उपकरणों की पूजा की जाती हैै।

आयुक्त श्री गुप्ता ने अपने उद्बोधन में विश्कर्मा जयंती की बधाई देते हुये कहा कि भगवान विश्वकर्मा की देवशिल्पी के रूप में पूजा की जाती है, इन्हें सृष्टि की रचयिता कहा जाता है, विश्वकर्मा पूजा सभी कार्यालयोें एवं कारखानों में की जाती है। इंजिनियर, मिस्त्री, ईलेक्ट्रिीशियन, टेकनिशियन, मैकेनिक जैसे तकनीकि लोग धुमधाम से विश्वकर्मा जयंती मनाते है, उन्होंने कहा कि नगर निगम के टाका घर में प्रतिवर्ष तकनीकि अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर जयंती मनाई जाती है। इस अवसर पर लोककर्म,जल,विद्युत व मोटर विभाग के कर्मचारियों ने भगवान श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की।









































