back to top

VISION TIMES : बस्तर दशहरा के लिए 1 करोड़ 10 लाख रुपए का बजट तैयार…

जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के लिए इस साल करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपए का बजट तैयार किया गया है। दशहरा में अलग- अलग विधान के लिए शराब, बकरा और मछली के लिए करीब 14 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे ।

Advertisements

पिछले 75 लाख का बजट था। जिसमें 20 लाख रुपए अधिक खर्च हुए और 95 लाख रुपए में दशहरा पर्व मनाया गया था। साथ ही समिति के सदस्यों ने 2 नए उपाध्यक्ष भी मनोनीत किए हैं। दरअसल, इस साल अधिकमास के चलते 75 दिनों का बस्तर दशहरा 107 दिनों तक मनाया जाएगा।

17 जुलाई को इसकी शुरुआत हो चुकी है। अब 27 सितंबर को डेड़ी गड़ाई की रस्म अदा की जाएगी। जिसके बाद से लगातार एक के बाद एक विधान होंगे। बस्तर जिले के के कलेक्टर विजय दयाराम के ने कहा कि महंगाई के चलते हर साल पर्व मनाने खर्च में बढ़ोतरी हो रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page