राजनांदगाॅव : षासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास महेष नगर राजनांदगाॅवमें षपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न…

आईपीएस श्री डी.आर.आचला ने दिलाई छात्र संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को षपथ
राजनांदगाॅव

षासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास महेष नगर राजनांदगाॅव में सोमवार 18 सितम्बर 2023 को सत्र 2023-24 के छात्र संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का षपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वरिश्ठ आईपीएस आॅफिसर तथा छत्तीसगढ़ सषस्त्र बल धनोरा बालोद के सेनानी श्री डी.आर.आचला ने छात्र संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को षपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता षासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगाॅव के प्राचार्य डाॅ. के.एल. टाण्डेकर ने की।

कार्यक्रम में विषेश अतिथि के रूप में छात्रावास के भूतपूर्व विद्यार्थी एवं जनसम्पर्क अधिकारी जिला बालोद श्री चन्द्रेष ठाकुर, छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिशद के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री विश्णुदेव ठाकुर, अनुसूचित जनजाति षासकीय सेवक संघ जिला मोहला मानपुर के अध्यक्ष श्री अरविंद गोटे, पूर्व जिला सचिव श्री मुकेष ठाकुर, व्याख्याता श्री रामसिंग मण्डावी, श्री मन्ने सिंग मण्डावी, श्री भूपेन्द्र मण्डावी, श्री नरेन्द्र मण्डावी, श्री रायसिंग कोटपरिया, छात्रावास के अधीक्षक श्री पूरेन्द्र महिलांग, अध्यक्ष श्री बिट्टू कोमरे सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री आचला ने कहा कि दृढ़ इच्छाषक्ति और लक्ष्य के प्रति समर्पण सफलता का मूलमंत्र है। उन्होंने विद्यार्थियों को कठिन मेहनत करते हुए जीवन में उपलब्धि हासिल कर अपने संस्थान, माता-पिता एवं समाज का नाम रौषन करने को कहा। कार्यक्रम के अध्यक्ष डाॅ. के.एल.टाण्डेकर ने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम के साथ-साथ अपने सामाजिक एवं नैतिक दायित्वों का भी निर्वहन करने की सीख दी। विषेश अतिथि श्री चन्द्रेष ठाकुर ने छात्रावासी जीवन की महत्ता पर प्रकाष डालते हुए छात्रावास को संस्कार भूमि एवं अनुषासन की पाठषाला बताया।

उन्होंने विद्यार्थी जीवन को व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कालखण्ड एवं षिक्षण संस्थाओं को विद्यार्थी के लिए तपोभूमि बताया। श्री ठाकुर ने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम के साथ-साथ नैतिक एवं चारित्रिक गुणों के विकास दुर्गुणों से दूर रहकर अपने उत्तरदायित्वों का भी निर्वहन करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए बौद्धिक विकास के साथ-साथ व्यवहार कुषल, सचरित्र एवं मानवीय गुणों को आत्मसात करना अत्यंत आवष्यक है। कार्यक्रम को श्री विश्णुदेव ठाकुर, श्री मुकेष ठाकुर, श्री अरविंद गोटे, श्री आर.एस.मण्डावी एवं अन्य अतिथियों ने संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण सीख दी। इस अवसर पर छात्रावास के भूतपूर्व अध्यक्ष श्री रोहित घराना, श्री थानेष्वर खांडेकर, श्री थानुराम भुआर्य, छात्रावास के उपाध्यक्ष श्री डामेष्वर चन्द्रवंषी, सचिव श्री हितेष चुरेन्द्र सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे।