back to top

खैरागढ़ : अनाज कारोबारी के पुत्र ने घर में की आत्महत्या…

खैरागढ़ – धरमपुरा में अनाज कारोबारी के पुत्र ने रविवार दोपहर अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक ने घर में लगे पंखे में वायर का फंदा बनाया और झूल गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे खैरागढ़ सिविल अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisements

युवक का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धरमपुरा अनाज दुकान चलाने वाले राजेश जैन के पुत्र आदर्श जैन रविवार दोपहर को अपने में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

युवक ने खुदकुशी क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और मृतक के करीबियों से पूछताछ कर आत्महत्या की वजह तलाशने में जुट गई है। आदर्श जैन की मौत के बाद जैन समाज समेत खैरागढ़ में चिर-परिचतों में शोक की लहर है।

Advertisements

You cannot copy content of this page