back to top

मोहला : छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिला स्तरीय स्वच्छता कार्यक्रम का किया शुभारंभ…

राजनांदगांव, 3 अक्टूबर। मोहला – मानपुर-अं. चौकी कलेक्टर एस. जयवर्धन ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिला स्तरीय स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Advertisements

इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, छात्राएं, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य, समूह की महिलाएं उपस्थित थे। कलेक्टर परिसर से सामुदायिक भवन, दशहरा मैदान तक स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। सामुदायिक भवन में महात्मा गांधी जयंती पर जिला स्तरीय स्वच्छता ही सेवा अभियान 2023 के तहत स्वच्छता रैली एवं स्वच्छता में भाग लिए कर्मियों, नागरिकों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं गांधी के बारे में बताते उनके आदर्शों का पालन करने, उनके बताए रास्तों पर चलने के लिए प्रेरित किया। राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों को ग्राम पंचायत में सामुदायिक भवनों पर पुस्तकालय संचालन के लिए प्रेरित किया। जिससे आम नागरिक, बच्चे पढने में रुचि रख सके और विभिन्न विषयों पर ज्ञानवर्धन कर सके।

जिससे एक बेहतर समाज का निर्माण हो सकें। उन्होंने अपने स्तर पर पुस्तकालय खोलने प्रोत्साहित किया।

वॉटर एड संस्था के जिला समन्वयक राजीव ठाकुर ने प्लास्टिक/कचरे को सदुपयोग कर ईट बनने के बारे में जानकारी दी। जिला चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि हमें स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

अपने आसपास को स्वच्छ रखें तभी हम स्वस्थ रहते हैं। इस दौरान जिला पंचायत मुख्यकार्यपालन अधिकारी हेमंत ठाकुर, एसडीएम डॉ. हेमेंद्र भुआर्य, तहसीलदार संध्या नामदेव, जनपद सीईओ मोहला, सरपंच समेत जनप्रतिनिधि, नागरिकगण, छात्राएं, समूह की महिलाएं आदि उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page