back to top

राजनांदगांव : ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में करें कार्य – कलेक्टर…

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

राजनांदगांव 05 अक्टूबर 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलसीसी) की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि बैंकर्स की निर्वाचन के समय माईक्रोआब्जर्वर की ड्यूटी लगाई जाएगी।

Advertisements

उन्होंने बैंकर्स से कहा कि निर्वाचन कार्य को विशेष प्राथमिकता से करें। उन्होंने बैंकर्स को शासन के निर्देशों का समय-सीमा में पालन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बरगा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को ऋण प्रदान करने कहा।

जिससे जरूरतमंद युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए संबल मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी लंबित प्रकरण का निराकरण करें और प्राथमिकता देते हुए जरूरतमंद लोगों को ऋण प्रदान करें। पशुपालन एवं मछली पालन के लिए केसीसी ऋण में अस्वीकृत प्रकरणों पर ध्यान देते हुए ज्यादा से ज्यादा ऋण प्रदान करने के लिए कहा।


कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि सभी शाखाएं ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जागरूकता लाने हेतु शिविर का प्रतिमाह आयोजन करें। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैण्डअप इंडिया, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा की।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत दिए जा रहे बैंक लिंकेज की प्रगति, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, खादी तथा ग्रामोद्योग के लिए दिए जा रहे ऋण एवं अन्य योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

लीड बैंक मैनेजर बैंक ऑफ बड़ौदा श्री सत्येन्द्र मलिक ने सभी बैंकर्स को टारगेट प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। बैठक में आयुक्त नगर निगम श्री अभिषेक गुप्ता, उप संचालक कृषि श्री नागेश्वर लाल पाण्डेय, आरसेटी डायरेक्टर श्री विपिन एक्का सहित अन्य अधिकारी व बैंकर्स उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page