back to top

राजनांदगांव : नया बस स्टैण्ड जेल रोड से अतिक्रमित ठेला को आज निगम की टीम ने हटाने की कार्यवाही…

राजनांदगांव 6 अक्टूबर। नया बस स्टैण्ड जेल रोड में अतिक्रमण कर ठेला लगाकर व्यवसाय किया जा रहा था, जिसे आज नगर निगम के अतिक्रमण टीम द्वारा हटाने की कार्यवाही की।
उल्लेखनीय है कि नया बस स्टैण्ड जेल रोड में श्री शंभू सिंह राजपूत द्वारा अतिक्रमणकर पंचर दुकान का संचालन किया जा रहा था,

Advertisements

जिसे हटाने नगर निगम द्वारा नोटिस दिया गया था, नोटिस उपरांत भी ठेला नहीं हटाने पर नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता द्वारा गठित अतिक्रमित तोडू दस्ता द्वारा आज हटाने की कार्यवाही किये। हटाने की कडी में उक्त ठेला के अलावा जर्जर बंद ठेला भी हटाया गया।


निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने गठित तोडू दस्ता से कहा कि शहर में अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले एवं सड़क तथा सार्वजनिक स्थानों में मलमा मटेरियल रखने वालों को नोटिस जारी कर हटाने की कार्यवाही करे, इसके अलावा बाजार एवं व्यस्तम मार्गो में समान बाहर रखने वाले दुकानदारों से समान अंदर रख व्यवसाय करने समझाईस देवे,

ताकि यातायात बाधित न होने के साथ साथ नागरिकों को आवागमन में सुविधा हो। अतिक्रमण हटाने प्र.सहायक अभियंता श्री दिलीप मरकाम, उप अभियंता सर्वश्री अनिमेष चंद्राकर, डागेश्वर कर्ष, अनूप पाण्डे, तिलक राज ध्रुव, प्र.पटवारी श्री मिलिन्द रेड्डी व श्री गणेश झा सहित निगम की टीम उपस्थित रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page