back to top

राजनांदगांव : पानी टंकी सफाई के कारण 9 अक्टूबर की शाम पेयजल आपूर्ति विलंब से…

राजनांदगांव 6 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने बताया कि निगम सीमा क्षेत्र स्थित उच्च स्तरीय जलागारों (पानी टंकियो) की सफाई करायी जानी है। जिनमें टाकाघर, लखोली, सिंगदाई, आर.के.नगर, इंदिरा नगर, शंकरपुर, यातायात नगर, टाकाघर, सिविल लाईन एवं टाका घर हाईड्रेंट उच्च स्तरीय जलागार (पानी टंकी) के सफाई कार्य 9 अक्टूबर को प्रातः पेयजल सप्लाई के पश्चात सफाई कार्य किया जाना है।

उन्होंने बताया कि सफाई कार्य में अधिक समय लगने के कारण विलंब होने की संभावना है, विलंब की स्थिति में 9 अक्टूबर को शाम के समय निर्धारित समय से विलंब से पेयजल सप्लाई होगी। समय मंे सफाई होने पर पेयजल प्रदाय निर्धारित समय में भी की जा सकती है। उन्होंने नागरिकों से सहयोग करने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page