back to top

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जारी किए प्रत्याशियों के लिस्ट, राजनांदगांव से गिरीश देवांगन, डोंगरगढ़ से हर्षिता बघेल, खुज्जी से भोलाराम साहू, देखिए सूची…

राजनांदगांव। Chhattisgarh Congress ने रविवार को नवरात्र के पहले दिन राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी. पार्टी ने 30 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान किया है.कांग्रेस ने सीएम भूपेश बघेल को पाटन से और डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव को अंबिकापुर से टिकट दिया है.

Advertisements

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने सीतापुर से अमरजीत भगत, खरसिया से उमेश पटेल, कोरबा से जय सिंह अग्रवार और सक्ती से डॉ. चंदन दास महंत को प्रत्याशी बनाया है.अरंग से कांग्रेस ने शिवकुमार दहरिया, डोंडी लोहरा से अनिला भेंडिया, दुर्ग ग्रामीण से ताम्रध्वज साहू, साजा से रविंद्र चौबे, नवागढ़ से गुरु रुद्र कुमार, पंडरिया से नीलकांत चंद्रवंशी, कर्वधा से मोहम्मद अकबर,

खैरागढ़ से यशोदा वर्मा और डोंगागढ़ से हर्षिता स्वामी बघेल को टिकट दिया है.इसके साथ ही पार्टी ने चित्रकोट से सांसद दीपक बैज को टिकट दिया है. कांग्रेस ने राजनंदगांव से गिरिश देवांगन, डोंगार गांव से दलेश्वर साहू, खुज्जी से भोला राम साहू, मोहला मानपुर से इंद्रशाह मंडावी, अंतागढ़ से रुप सिंह पोटई, भानुप्रतापपुर से सवित्री मंडावी, कांकेर से शंकर ध्रुव, केशकाल से संतराम नेताम,

कोंडागांव से मोहन लाल मरकाम और नारायणपुर से चंदन कश्यप को उम्मीदवार बनाया है. बस्तर से लखेश्वर बघेल, दंतेवाड़ा से के. छविंद्र महेंद्र कर्मा, बीजापुर से विक्रम मंडावी और कोंटा से कवासी लखमा को टिकट मिला है.

Advertisements

You cannot copy content of this page