back to top

राजनांदगांव : व्यय प्रेक्षकों ने सी-विजिल एवं कंट्रोल रूम का किया अवलोकन…

विधानसभा निर्वाचन 2023
– निर्धारित समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश

राजनांदगांव 30 अक्टूबर 2023। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा डोंगरगांव एवं खुज्जी के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक डॉ. ललिता कुमारी तथा विधानसभा डोंगरगढ़ एवं राजनांदगांव के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक मुग्धा किरण सरदेशपाण्डे ने आज कलेक्टोरेट में बनाए गए सी-विजिल एवं कंट्रोल रूम का अवलोकन किया।

Advertisements

उन्होंने सी-विजिल के संबंध में भी जानकारी ली और निर्धारित समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण करने निर्देशित किया। सी-विजिल के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन एवं अन्य शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिल्पा देवांगन सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page