back to top

राजनांदगांव : कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में ली जानकारी…

विधानसभा निर्वाचन 2023

Advertisements

विशेष सामान्य प्रेक्षक भारत निर्वाचन आयोग श्री धर्मेन्द्र एस गंगवार, विशेष व्यय पे्रेक्षक भारत निर्वाचन आयोग श्री राजेश टुटेजा ने विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की

  • दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • राजनांदगांव 03 नवम्बर 2023। विशेष सामान्य प्रेक्षक भारत निर्वाचन आयोग श्री धर्मेन्द्र एस गंगवार (सेवानिवृत्त आईएएस), विशेष व्यय प्रेक्षक भारत निर्वाचन आयोग श्री राजेश टुटेजा (सेवानिवृत्त आईआरएस) ने आज न्यू सर्किट हाऊस में विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
  • इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले, आईजी एवं नोडल अधिकारी सीआरपीएफ श्री साकेत कुमार सिंह, आईजी श्री राहुल भगत, विधानसभा डोंगरगढ़ एवं राजनांदगांव के सामान्य प्रेक्षक श्री एम मल्लिकार्जुन नायक, विधानसभा डोंगरगांव एवं खुज्जी के सामान्य प्रेक्षक आईएएस श्री मुकेश कुमार, पुलिस प्रेक्षक श्री नीलाभ किशोर,
  • विधानसभा डोंगरगढ़ एवं राजनांदगांव के व्यय प्रेक्षक मुग्धा किरण सरदेशपाण्डे, विधानसभा डोंगरगांव एवं खुज्जी के व्यय प्रेक्षक डॉ. ललिता कुमारी, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप श्री अमित कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विशेष सामान्य प्रेक्षक भारत निर्वाचन आयोग श्री धर्मेन्द्र एस गंगवार (सेवानिवृत्त आईएएस), विशेष व्यय पे्रेक्षक भारत निर्वाचन आयोग श्री राजेश टुटेजा (सेवानिवृत्त आईआरएस) विधानसभा निर्वाचन 2023 के संबंध में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था, मतदान केन्द्रों में उपलब्ध सुविधाओं एवं अन्य जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि जिले में होम वोटिंग के लिए जनसामान्य में उत्साह रहा है। सी-विजिल एवं एनजीआरएस में आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन के मामलों का निराकरण लगातार किया जा रहा है।

जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप श्री अमित कुमार ने स्वीप अंतर्गत मतदान जागरूकता के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा ने प्रजेंटेशन के माध्यम से जिले में निर्वाचन के संबंध में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि होम वोटिंग के माध्यम से अब तक 411 चिन्हांकित बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किया है। विधानसभावार चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1006 मतदान केन्द्र और कुल मतदाताओं की संख्या 8 लाख 15 हजार 448 है।

उन्होंने बताया कि जिले में डोंगरगांव विधानसभा अंतर्गत बोरतलाब एवं बागनदी तथा खुज्जी विधानसभा अंतर्गत चिल्हाटी एवं कल्लूबंजारी चेक पोस्ट है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की सीमा गढ़चिरौली नक्सल क्षेत्र से भी जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इन सभी चारों चेक पोस्ट में स्थैतिक निगरानी दल चौबीस घण्टे निगरानी कर रही है।

डोंगरगांव अंतर्गत बोरतलाब, झिंदजोब, खंमपुरा, बुडानछापर, मांगीखूटा, सीतागोटा, बागनदी तथा खुज्जी विधानसभा अंतर्गत बागनदी, पंडरापानी, बेंदरी, झडीखायरी, गेरीघाट, भकुर्रा, टिपानगढ़ जैसे मतदान केन्द्र नक्सल प्रभावित क्षेत्र में है। उन्होंने एफएसटी, वीवीटी, एसएसटी, सी-विजिल, एमसीएमसी टीम, कंट्रोल रूम के संबंध में जानकारी दी।

Advertisements

You cannot copy content of this page