back to top

राजनांदगांव :सेप्टिक टैंक में गिरने से मासूम की मौत ,खेलते समय हुआ हादसा…

राजनांदगांव /डोंगरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम आसरा में एक ढाई साल के बच्चे की मृत्यु सेप्टिक टैंक में गिरने से हो गई।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 5 में पढ़ने वाला ढाई साल का बच्चा भरत पिता सतीश कंवर आंगनबाड़ी केंद्र गया था, जहां वह खेलते खेलते 10 फिट गहरे सेप्टिक टैंक के पास पहुंच गया और खेलते हुए उसमें गिर गया। 

Advertisements

यह घटना बुधवार 22 नवंबर के दोपहर डेढ़ बजे की है। जिस दौरान जब बच्चा सेप्टिक टैंक में गिरा तब आंगनबाड़ी के आसपास उसके बड़े दादा भी मौजूद थे जैसे ही बच्चे के गिरने की जानकारी मिली, वह तुरंत पहुंचे और डूबे हुए बच्चे को बाहर निकाला।

इसके बाद ग्रामीण और परिजनों की मदद से तत्काल इलाज हेतु बच्चे को डोंगरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बच्चे का शव पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना में बड़ी लापरवाही सामने आई है।

आंगनबाड़ी संचालन के समय सेप्टिक टैंक का ढक्कन कैसे खुला रह गया और इस संबंध में आसपास के लोग या आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओं ने इसकी जानकारी सरपंच या संबंधित अधिकारियों को क्यों नहीं दी।  जिम्मेदार लोगों की लापरवाही के चलते एक बच्चे की मृत्यु हो गई। इस बात पर भी विश्वास करना नामुमकिन है कि छोटे-छोटे बच्चों के स्थान में इस प्रकार लापरवाही कैसे बरती जा सकती है।

Advertisements

You cannot copy content of this page