back to top

VISION TIMES : छठ पूजा देखने गई युवती लापता, अपहरण की आशंका…

भिलाई – नेवई थाना अंतर्गत डेम पर छठ पूजा देखने की बोलकर घर से निकली 17 वर्षीय युवती 48 घंटे बाद भी घर नहीं लौटी है। इस पर परिजनों ने युवती के अपहरण की आशंका जताते हुए थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

Advertisements

पुलिस ने बताया कि स्टेशन मरोदा एचएससीएल कालोनी निवासी 17 वर्षीय युवती 19 नवंबर की शाम 5 बजे घर में छठ पूजा देखने नेवई डेम जाने की बात कह कर निकली।

इसके बाद परिजन रात भर उसका इंतजार करते रहे लेकिन युवती नहीं लौटी। इस बीच उन्होंने डेम व उसके आसपास रिश्तेदारों और सहेलियों में पतासाजी के बाद परिजनों ने सोमवार देर शाम नेवई पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

Advertisements

You cannot copy content of this page