back to top

राजनांदगांव : 31 दिसम्बर तक सम्पत्तिकर का भुगतान कर 4 प्रतिशत छुट का लाभ लें-निगम आयुक्त…

निगम में दिसम्बर माह मंे अवकाश के दिनों में भी राजस्व वसूली

Advertisements

राजनांदगांव 24 नवम्बर। वित्तीय वर्ष 2023-24 में सतप्रतिशत राजस्व वसूली के लिये नगर निगम सुनियोजित आभियान चला रही है। करदाताओं की सुविधा के लिये निगम राजस्व कार्यालय दिसम्बर माह में अवकाश के दिनों में खुली रहेगी, जहॉ करदाता अपने करो का भुगतान कर सकते है। साथ ही दिसम्बर माह में सम्पत्तिकर का भुगतान करने पर 4 प्रतिशत छुट का लाभ दिया जायेगा।


इस संबंध में आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में शासन द्वारा दिसम्बर माह तक सम्पत्तिकर का भुगतान करने पर 4 प्रतिशत छुट का लाभ देने का प्रावधान है,

जिसे ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा डोर टू डोर राजस्व वसूली करने के अलावा राजस्व कार्यालय में करदाताओं से करो की राशि ली जा रही है, ताकि उन्हें दिसम्बर माह तक सम्पत्तिकर का भुगतान करने पर 4 प्रतिशत छुट का लाभ मिल सके। साथ ही करदाताओं की सुविधा के लिये दिसम्बर माह में अवकाश के दिनों में भी राजस्व कार्यालय खुला रहेगा, जहॉ करदाता अपने करों का भुगतान कर सकते है।


आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष 2023-24 में शासन लक्ष्य के अनुरूप सतप्रतिशत राजस्व वसूली के लिये सुनियोजित अभियान चलाकर राजस्व वसूली की जा रही है, बड़े बकायादारों को नोटिस जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध कुछ लोगों के द्वारा अपने लंबित करों का भुगतान किया गया, जिनके द्वारा भुगतान नहीं किया गया है, उन्हें अंतिम नोटिस देकर भुगतान करने कहा गया है,

भुगतान नहीे करने की स्थिति में नल विच्छेदन की कार्यवाही की जावेगी, आवश्यकता पड़ने पर कुर्की की कार्यवाही भी की जायेगी।
आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि राजस्व कर्मियो को भी डिमाण्ड के विरूद्ध वसूली करने कडी हिदायत दी गयी है, वसूली में लापरवाही बरतने पर उनके विरूद्ध भी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।

दिसम्बर माह में राजस्व वसूली के लिये अवकाश के दिनों मे भी राजस्व कार्यालय खुली रहेगी, जिससे करदाता सम्पत्तिकर का भुगतानकर 4 प्रतिशत छुट का लाभ ले सके, वसूली के लिये अवकाश के दिनों में कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगायी गयी है। उन्होंने नागरिकों से सम्पत्तिकर का भुगतान कर छुट का लाभ लेकर नगर विकास में सहयोग करने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page