back to top

मोहला : शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अंबागढ़ चौकी में प्रवेश परीक्षा 21 फरवरी को…

   मोहला 5 दिसंबर 2023। शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अंबागढ़ चौकी जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में कक्षा छठवीं के लिए कुल 39 सीट जिसमें 29 सीट  अनुसूचित जनजाति के लिए, 07 सीट अनुसूचित जाति के लिए और अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 03 है। 

जिसमें कक्षा पांचवी में अध्ययनरत छात्राओं को 2024-25 में प्रवेश दिया जाना है। प्रवेश का विवरण निम्नानुसार है, प्रवेश फार्म वितरण तिथि 15.12.2023 से 15.01.2024 दोपहर 3:00 बजे तक वितरण किया जायेगा। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 15.01.2024  दोपहर 3:00 बजे तक जमा लिया जायेगा। 

प्रवेश परीक्षा की तिथि एवं समय  21.02.2024 दिन बुधवार समय 11:00 बजे से 12:30 तक निर्धारित किया गया है। आवेदन फार्म कार्यालयीन समय में संस्था से प्राप्त किया जा सकता है। प्रवेश फार्म विद्यार्थी स्वयं या पालक के द्वारा कार्यालय में जमा किया जा सकता है। आवेदन फार्म शुल्क 50 रूपये निर्धारित किया गया है। जिसकी रसीद दी जाएगी एवं संस्था से प्रदाय फार्म ही मान्य होगा, फोटोकॉपी मान्य नहीं होगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page