
जिले के 8 ग्रामों में आज पहुंचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाईल वैन
राजनांदगांव 22 दिसम्बर 2023। भारत सरकार की योजनाओं से नागरिकों को जागरूक करने एवं शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाईल वैन 23 दिसम्बर 2023 को जिले के 8 ग्रामों में पहुंचेगी। जिसमें राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम अ. भांठागांव व ककरेल,
डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम खुर्सीपार व पुरैना, डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम मनेरी व गु. नवागांव तथा छुरिया विकासखंड के ग्राम शिकारीटोला व झिथराटोला शामिल है। इस दौरान केन्द्र शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी और हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।









































