राजनांदगांव : खुज्जी विधायक भोलाराम साहू पहुंचे बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में ग्राम बिटाल…


राजनांदगांव – चौकी ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिटाल में जोन स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खुज्जी विधायक भोलाराम साहू थे,

साथ में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नरेश शुक्ला जी , जिला किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उदे राम साहू जी नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के उपाध्यक्ष रितेश मेश्राम जी , जिला कांग्रेस के सचिव शरद दाऊ जी जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री लक्ष्मी साहू जी , विकास लाउत्रे जी,नारायण साहू जी,केशव मालेकर पंकज लाल बेद राम बेनीप्रशाद साहू जी सरपंच आदि के आतिथ्य में संपन्न हुआ।


संकुल संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बालक एवं बालिकाओं वर्ग हेतु विभिन्न खेल स्पर्धा रखी गई।दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद ,रिले रेस, गोली चम्मच रेस, आलू दौड़ ,सुरीली कुर्सी आदि खेल शामिल रहा।


विधायक भोलाराम साहू को बैच , प्रतीक चिन्ह , श्रीफल भेटकर स्वागत सम्मान किया गया।विधायक भोलाराम साहू ने कहा की खेलकूद को बढ़ावा देने प्राइमरी स्तर तक खेल की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा रहा है।जिससे राज्य और देश में खेल के माध्यम से प्रतिभागी अपनी पहचान बना सके।

खेल कूद के साथ बच्चों के बीच गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त भी होनी चाहिए,इससे शारीरिक,बौद्धिक विकास हो सके।श्री साहू ने आगे कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं।खेल में भी हमारे बच्चे आगे चलकर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे ,इसलिए सभी बच्चे मेहनत से खेलते हुए आगे बढ़े।इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण , एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।