back to top

राजनांदगांव : वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग और इंकलाईन बेंच खेल में छत्तीसगढ़ पुलिस जिला राजनांदगांव के आरक्षक सितलेश पटेल को कांस्य पदक…


राजनांदगांव-    पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग द्वारा आरक्षक सितलेश पटेल को हैदराबाद के लालबहादुर स्टेडियम में आयोजित 10वीं वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग और इंकलाईन बेंच खेल में तृतीय स्थान प्राप्त कर 02 कांस्य पदक प्राप्त करने पर उनकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दिये। 

इस प्रतियोगिता में विश्व के अनेक देशों के करीब 300 से अधिक खिलाड़ीयों ने हिस्सा लिया था, 

श्री सितलेश पटेल द्वारा 76 किलो वजन वर्ग में इंकलाईन बेंच और स्ट्रेंथ लिफ्टिंग खेलते हुए 500 किलो वजन उठाकर 02 कांस्य पदक हासिल किये हैं जो छत्तीसगढ़ पुलिस, जिला राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ राज्य को गौरान्वित किया है। राजनांदगांव पुलिस के लिए यह अत्यंत हर्ष का छण है।
Advertisements

You cannot copy content of this page