
राजनांदगांव 18 जनवरी। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक आज पूर्वान्ह में निगम स्थित महापौर कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट के संबंध मंे चर्चा करने के अलावा राष्ट्रीय परिवार सहायता एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के प्रकरण, दुकानों की लीज अवधि व किराया में वृद्धि के अलावा अन्य विषयों पर चर्चा की गयी।
महापौर श्रीमती देशमुख ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये बजट के संबंध में प्रारंभिक चर्चा करते हुये सभी विभाग से जानकारी मंगाकर बजट तैयार करने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि भुगतान की स्वीकृति व सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियों को पेंशन देने प्रकरणों की अनुशंसा की गयी।
साथ ही निगम स्वामित्व के प्रतिक्षा बस स्टैण्ड व्यवसायिक परिसर स्थित भूतल की दो दुकान एवं प्रथम तल के दो रेस्टोरेंट की उच्चतम बोली की अनुशंसा की गयी तथा निगम स्वामित्व की टाका पारा स्कूूल, जय स्तम्भ चौक, टाका घर के सामने स्टेशन रोड, टाउन हाल पूर्वी एवं दक्षिण, सदर नाका स्टेशन रोड सहित अन्य दुकानों की लीज अवधि एवं किराये में वृद्धि किये जाने की स्वीकृति के अलावा वित्तीय वर्ष 2024-25 में सम्पत्तिकर में नियमानुसार छुट की स्वीकृति दी गयी। इसके अलावा नजूल भूमि मांग के संबंध में अनापत्ति तथा निर्माण कार्यो की मंजूरी दी गयी।
बैठक मेें महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री मधुकर बंजारी, सतीश मसीह, संतोष पिल्ले, विनय झा, भागचंद साहू, श्रीमती दुलारी बाई साहू,गणेश पवार,राजा तिवारी, राजेश गुप्ता चंपू, श्रीमती बैना बाई टुरहाटे,आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता,
उपायुक्त श्री मोबिन अली, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के. रामटेके,प्र.कार्यपालन अभियंता श्री कामना सिंह यादव, सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, प्र.सहायक अभियंता श्री दिलीप मरकाम व सुश्री पिंकी खाती, राजस्व अधिकारी श्री दीपक अग्रवाल,सहायक लेखा अधिकारी श्री राकेश नंदे, प्र. स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा,लेखापाल श्री शैलेष पाण्डे व श्री पंकज साहू,,प्र. कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे सहित निगम के अधिकारी उपस्थित थे।









































