राजनांदगांव : नगर निगम के आवास मेला में 81 परिवारों ने स्वयं के आवास के लिये कराया पंजीयन…

राजनांदगांव 1 फरवरी। प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासहीन परिवार जो वर्षो से किराये के मकान में निवासरत है, के लिये स्वयं का आवास उपलब्ध कराने नगर निगम सभागृह में आज आवास मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 81 परिवार अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर पंजीयन कराये एवं 20 लोगों ने नया आवेदन फार्म लिये।


आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता द्वारा मेले में उपस्थित परिवारों से संवाद करते हुए आवास के संबंध में जानकारी दी गई। जानकारी देते हुये उन्होंने बताया की जो आवास पूर्ण हो गए हैं उन आवासों के लिए एक मात्र राशि देनी होगी और जिन आवासो का निर्माण कार्य प्रारंभ है जो आवास अभी अपूर्ण है उन आवासो के लिए अग्रिम 10 प्रतिशत राशि देकर वे लॉटरी में शामिल हो सकते हैं उसके उपरांत आपको लगातार 10 किस्तों में शेष राशि देनी होगी।

उन्होंने कहा कि रेवाडीह, पेण्ड्री, लखोली व मोहारा मंे प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत आवास का निर्माण किया गया है और इन्ही स्थानों पर आवास निर्माणाधीन है। वर्तमान में आज जहां यह आवासों का निर्माण किया गया है उन स्थानों में वर्तमान बाजार दर से इन आवासों की अगर तुलना की जाए तो जिस दर में आपको आवास प्रदान किये जा रहे हैं उतने में जमीन भी उपलब्ध नहीं होगी,

बहुत सस्ते और अच्छे सुंदर आवाज आपको बहुत कम दर पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में आवास है परिवार इसका लाभ ले और अपना स्वयं के आवास का सपना साकार करें।
मेले के प्रारंभ में मोर मकान मोर आस योजना के बारे में आवास योजना के नोडल अधिकारी श्री यू.के रामटेक द्वारा जानकारी दी गयी।

आवास मेला में 81 परिवारों के द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर पंजीयन कराया गया एवं 20 नए आवेदन फार्म का विक्रय मेले में किया गया। इस अवसर पर योजना के सहायक नोडल अधिकारी श्री दिलीप मरकाम, एलडीसी अंकुर मिश्रा एवं निगम के अधिकारी कर्मचारी सहित नागरिकगण उपस्थित थे।