back to top

राजनांदगांव : थलसेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 22 मार्च तक…

राजनांदगांव 01 मार्च 2024। उप संचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव श्री एसव्ही राजौरिया ने बताया कि भारतीय सेना में भर्ती की अधिसूचना सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के मुताबिक अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी हैं, 

जो भारतीय सेना की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध हैं। अग्निवीर की भर्ती  जनरल ड्यूटी तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन के लिए 8वीं एवं 10वीं उत्तीर्ण, महिला सैन्य पुलिस एवं नियमित कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिग सहयोगी तथा हवलदार एसएसी पदों के लिए जारी की गई हैं। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया 22 मार्च 2024 तक खुली रहेगी। 

अग्निवीर क्लर्क के पद का नाम परिवर्तित किया गया हैं अब उसे अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट कहा जायेगा। अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट के अभ्यर्थियों को ऑनलाईन परीक्षा (सीईई) के समय टाईपिंग टेस्ट भी देना होगा। 

ऑनलाईन परीक्षा (सीईई) 22 अप्रैल 2024 के बाद होने की संभावना हैं। इस साल बस्तर संभाग के लिए जगदलपुर में ऑनलाईन परीक्षा (सीईई) केन्द्र स्थापित किया जा रहा हैं। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन 0771-2965212 एवं 0771-2965213 पर संपर्क कर सकतें हैं । 

Advertisements

You cannot copy content of this page