
राजनांदगांव 14 मार्च 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत छुरिया तहसील के आपदा प्रभावितों को सहायता राशि स्वीकृत की है।
इसके अंतर्गत डबरी में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए एवं शिवनाथ नदी में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।









































