back to top

खैरागढ : मतदाता पर्ची लेकर न्योता देने घर-घर दस्तक दे रहे बीएलओ…

खैरागढ़, 19 अप्रैल 2024/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत वर्मा के निर्देशानुसार बीएलओ के माध्यम से मतदान के लिए न्योता देते हुए घर-घर पहुंचकर मतदाता पर्ची का वितरण किया जा रहा है। आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए तय मतदान तिथि 26 अप्रैल 2024 को शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने की दिशा में व्यापक पहल की जा रही है।

इसीलिए जिलेभर में बीएलओ द्वारा आम मतदाताओं तक मतदाता पर्ची लेकर के पहुंच रहे हैं। ताकि आगामी निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो सके। मतदान के लिए न्योता मिलने पर मतदाताओं खुशी जाहिर की। उन्होंने नेवता स्वीकार की और सभी ने 26 अप्रैल 2024 को सारे काम को छोड़कर सबसे पहले वोट देने की बात कही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page