back to top

राजनांदगांव : सीईओ जिला पंचायत ने ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे विभिन्न कार्यों का लिया जायजा…

सीईओ जिला पंचायत ने ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे विभिन्न कार्यों का लिया जायजा

Advertisements

राजनांदगांव 13 मई 2024। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्रामों में चले रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया।

उन्होंने ग्राम खैरझिटी, बरबसपुर, बघेरा, जोरातराई में घर-घर कचरा संग्रहण कार्य एवं अपशिष्ट पदार्थों के प्रबंधन कार्य का जायजा लिया।

इसके साथ ही उन्होंने शौचालय, सामुदायिक सोखता गड्ढा, स्वच्छता, श्रमिकों से संबंधि कार्य सहित विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान सहायक परियोजना अधिकारी, सीईओ जनपद पंचायत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page