दिनांक- 29.05.2024
थानाः- डोंगरगढ़
जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
प्रेस विज्ञाप्ति
डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा बिछडे़ को अपनों से मिलाया

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोहित गर्ग, अति0पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल देव शुक्ला एवं एसडीआपी महोदय डोंगरगढ़ श्री आशिष कुंजाम के दिशा-निर्देश पर थाना डोंगरगढ़ में लंबित अपराध, मर्ग, गुम इंसान प्रकरण के निकाल हेतु थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक सी0आर0 चन्द्रा द्वारा अभियान चलाया जा रहा है
इसी अभियान के तहत गुम इंसान क्र0- 59/2024 के गुमशुदा व्यक्ति उम्र 28 साल का जो घर से बिना बताये कहीं चला गया था जिसकी पता तलाश कर आज दिनांक को दस्तयाब किया गया है
गुम व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपने साथ किसी प्रकार का अपराध घटित होना नहीं बताया। जिसे उनके परिजनों को सुपूर्दनामे में दिया गया। जिससे परिजन खुशी जाहिर करते हुये डोंगरगढ़ पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किये है।









































