back to top

राजनांदगांव : लूट के तीसरा फरार आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल वाहन को की गई जप्ती

     राजनांदगांव - दिनांक- 11.05.2024 को प्रार्थिया भूमिका जाम्बुलकर निवासी कुर्रूभाठ थाना डोंगरगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक- 10.05.2024 को दोपहर 12ः30 बजे सायकल में डोंगरगढ़ से घर जा रही थी रास्ते में सामने तरफ से एक मोटर सायकल में तीन बादमाश पास आकर सायकिल सहित धक्का देकर गिरा दिये और मोबाईल फोन आधार कार्ड लूट कर फरार हो गये थे 

जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी निरीक्षक सी.आर. चंद्रा द्वारा अपने टीम के साथ तत्काल कार्यवाही करते हुये, दिनांक- 12.05..2024 को एक आरोपी दीपक बाघमारे को एवं फरार आरोपी अमित कुमार बंजारी को दिनांक- 14.05.2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। 

प्रकरण में आरोपी सुमीत घरडे पिता रमेश कुमार घरडे उम्र- 25 सल साकिन भुरवाटोला डोंगरगढ़ घटना दिनांक समय से फरार था जिसका पता तलाश कर पकड़कर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल वाहन क्र0- सीजी 08 यू  6677 को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर मान0 न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
Advertisements

You cannot copy content of this page