राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चौधरी की अनुशंसा से राष्ट्रीय रजक महासंघ छत्तीसगढ़ में संगठन की मजबूती, सामाजिक संतुलन, व समान्जस्य बनाए रखने की दृष्टि से बिलासपुर के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता कुशल संगठक व युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे निलेश नर्मदा रजक को प्रदेश पदाधिकारी की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर द्वारा प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया।
नियुक्ति पत्र राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभु नाथ बैठा के द्वारा एवं प्रदेश महासचिव सुरेश निर्मलकर, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ लेखराम निर्मलकर, मनोज रजक बैठा की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
प्रदेश महासचिव के पद पर निलेश नर्मदा की नियुक्ति से बिलासपुर ,जांजगीर, कोरबा, रायपुर, राजनादगांव, बालोद,दुर्ग, भिलाई ,धमतरी ,बस्तर, सरगुजा, संभाग के पदाधिकारी ने हर्ष व्यक्त किया है।
निलेश नर्मदा रजक की नियुक्ति से राष्ट्रीय रजक महासंघ के संगठन में मजबूती आएगी संगठन तेजी से आगे बढ़ेगा। समाज हित के कार्य होंगे। बधाई देने वालों में वालों बाबा रजक, विजय रजक, बजरंग रजक, मोनू रजक, हितेंद्र बरेठ, पित्रेश उजागर, लव निर्णेजक, मनोज रजक, धूरसाय रजक, डॉ बी आर निर्मलकर, धनीराम कर्ष, मोतीलाल निर्मलकर, नारद रजक, डॉ प्रदीप निर्णेजक,
जय रजक, भीमसेन निर्मलकर, कैलाश सोनवानी, मनोज रजक बैठा, दीनानाथ निर्मलकर, कृष्ण कुमार निर्मलकर, भरत निर्मलकर,दिनेश निर्मलकर,ओम प्रकाश रजक जी, जितेंद्र रजक (कालू),विजय चौधरी, शिव चरण रजक जी, रमेश रजक जी (कल्ल्न),जग्गु रजक ,विजय रजक, अखिलेश रजक, प्रभास सोनछञ, राजेन्द्र रजक,किशन रजक ने बधाई दी है।