back to top

राजनांदगांव: चिखली चौकी प्रभारी एक्शन मोड़ पर, अवैध शराब बिक्री करने वाले पर कार्यवाही…

⁕ चौकी चिखली पुलिस की कार्यवाही
⁕ अवैध शराब बिक्री करने वाले पर कार्यवाही
⁕ 6.300 बल्क लीटर देशी प्लेन शराब व बिक्री रकम 320 रूपये जप्त
⁕ धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही।
⁕ मोहल्ले में अशान्ति फैलाने असामाजिक तत्व पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।

Advertisements
राजनांदगांव -  पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोहित गर्ग के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहूल देव शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में गणेश चतुर्थी में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले मे अवैध शराब बिक्री व असामाजिक तत्व, गुुण्डा बदमाष, और सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालो के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है 

अभियान कार्यवाही मे दिनांक 06.09.2024 के रात्रि मे मुखबीर सूचना पर बजरंगपुर नवागांव वार्ड नं. 01 मे अवैध शराब बिक्री करने के अभ्यस्त आरोपी खुबलाल जंघेल पिता प्राणनाथ जंघेल उम्र 45 साल साकिन मोतीपुर वार्ड नं. 08 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ0ग0 को अवैध शराब बिक्री करते मौके पर पकड़ा गया 

जिसके कब्जे से 20 पौवा देशी मदिरा प्लेन शराब एवं बिक्री रकम 250 रूपये इसी प्रकार दिनांक 07.09.2024 को स्टेशनपारा 16 खोली मैदान के पास से आरोपी मन्हार जांगड़े उर्फ लक्की पिता स्व0 विरेन्द्र जांगड़े उम्र 29 साल साकिन 16 खोली स्टेशनपारा पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग. पकडा गया जिसके कब्जे से 15 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त किया गया आरोपियो से कुल जुमला 6300/- एमएल कीमती 3150/- रूपये व बिक्री रकम 320 रूपये जप्त किया गया आरोपियो के विरूद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया । 

       असामाजिक तत्व, बदमाश के विरूद्ध जारी अभियान मे स्टेशनपारा 16 खोली में शांति भंग करने के उद्देश्य से शराब पीकर आम जगह मे आने जाने वाले आम जनता  को गाली गलौच विवाद कर रहे बदमाश विकास बघेल पिता शिव बघेल उम्र 30 साल निवासी स्टेशन पारा 16 खोली पुलिस चौकी चिखली राजनांदगांव और इसी प्रकार शराब पीकर घर परिवार और मोहल्ले मे आम लोगो को गाली गलौच कर 

मारपीट करने धमका रहे श्रवण झारिया पिता स्व0 गौकरण झारिया साकिन चिखली को मौके पर पहुंच कर समझाईश दी गई जिससे और उग्र होकर लड़ाई झगड़ा मे आमादा हो गया शांति कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए दोनो असामाजिक व्यक्तियो के विरूद्ध धारा 170/126,135(3) बी.एन.एस.एस. के तहत कार्यवाही कर मान.न्यायालय राजनांदगांव पेश किया गया। अवैध शराब बेचने वाले, असमाजिक तत्वो, गुण्डा बदमाशो के विरूद्ध सतत् अभियान कार्यवाही जारी रहेगी । 

       उपरोक्त कार्यवाही में उनि नरेश कुमार बंजारे, सउनि इब्राहिम खान, प्र.आर. कृष्ण यादव, म0प्र0आर0 वंदना पटले, आर0 मनोज जैन, सिन्धु सिन्हा,  मिर्जा असलम, सुनील बैरागी एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका एवं सराहनीय योगदान रहा है।
Advertisements

You cannot copy content of this page