back to top

दो सगे भाइयों की मौत से मचा हड़कंप, एक महिला और 2 बच्चों की मानसिक स्थिति बिगड़ी…

तंत्र मंत्र विद्या की जाप करते दो सगे भाइयों की मौत से मचा हड़कंप, 1महिला और 2 बच्चों की मानसिक स्थिति बिगड़ी,,

Advertisements

सक्ति जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहराकोट के आश्रित ग्राम तांडूलडीह गांव में दो सगे भाइयों की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान विक्की सिदार (22 वर्ष) और विक्रम सिदार (25 वर्ष) के रूप में हुई है। जिसका पीएम कल सुबह कराई जाएगी।

घटना के बाद गांव में भय का माहौल है।जानकारी के अनुसार, मृतकों की मां ने अपने तीन बेटों और दो बेटियों के साथ पिछले 6-7 दिनों से नाम जाप कर रही थी। इसी दौरान परिवार के चार सदस्यों की मानसिक स्थिति बिगड़ गई, जिसमें महिला और उसके तीन बच्चे शामिल हैं।

फिलहाल इनका इलाज सक्ती के जिला अस्पताल में चल रहा है।इस मामले में तंत्र-मंत्र विद्या का संदेह जताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

इलाके में चर्चा है कि परिवार पर किसी तंत्र विद्या का प्रभाव हो सकता है, जिसने उनकी मानसिक स्थिति को प्रभावित किया। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है कि कहीं यह किसी तांत्रिक क्रिया का परिणाम तो नहीं।मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर काम कर रही है।।

Advertisements

You cannot copy content of this page