राजनांदगांव : कुमरदा में सामूहिक विवाह मे 16 जोड़ी परिणय सूत्र मे बंधे…

जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने नव दंपति को आशीर्वाद दिया*
राजनांदगांव / कुमरदा। खुज्जी विधानसभा अंतर्गत ग्राम कुमरदा में बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू जी शामिल हुई कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत सत्कार से किया गया। सामूहिक विवाह मे 16 जोड़ियों का विवाह विधि विधान के साथ हुआ।

Advertisements


राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू ने नव दंपति को प्रमाण पत्र उपहार भेंटकिया।आशीर्वाद देते हुए श्रीमती साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में गरीब परिवार की कन्याओं के विवाह के संबंध में होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना लागू की गई है जिसका उद्देश्य गरीब परिवार के कन्याओं के संदर्भ में होने वाली आर्थिक कठिनाईओ का निवारण, विवाह के अवसर पर होने वाली फिजुल खर्ची को रोकना एवं सादगी पूर्ण विवाह को बढ़ावा देना, सामूहिक विवाहों के आयोजन के माध्यम से मनोबल आत्मसम्मान में वृद्धि एवं उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार तथा विवाहों में दहेज के लेनदेन की रोकथाम करना है।

अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू ने आगे कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने माताओ बहनों के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है जिसका अधिक से अधिक लाभ ले।इस अवसर पर किरण वैष्णव, हृदय राम देवांगन, दीनदयाल साहू, हरला कौशल चंद्रवंशी, संगीता यादव, नवीन साहू,रामायण साहू सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं महिला बाल विकास के अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।