back to top

मोहला : जिले की सीमा में पकडा गया हैदराबाद से लाया गया 296 क्विंटल अवैध धान…

 
       
    मोहला 29 नवंबर 2024। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक जिला-मोहला-मानपुर-अं.चौकी के निर्देशन में खाद्य विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के द्वारा जिले के अंतर्राज्यीय सीमा कोरचाटोला में अवैध धान के परिवहन की लगातार निगरानी की जा रही है। इसी दौरान धान से भरे ट्रक को रोककर पूछताछ की गई जिसमें ट्रक क्रमांक CG04NP9391 में हैदराबाद से रायपुर ले जा रहे 296 क्विंटल धान को जप्त किया गया। धान के संबंध में किसी भी किस्म का अनुमति संबंधी दस्तावेज नहीं पाया गया।

Advertisements

जप्त किये गये धान को थाना चिल्हाटी की सुपुर्दगी में दिया गया है। शासन के नियमानुसार 14 नवंबर 2024 से 30 अप्रैल 2025 तक अन्य राज्य से धान लाने पर प्रतिबंध है। उक्त कार्यवाही के दौरान खाद्य अधिकारी श्री आशीष रामटेके, खाद्य निरीक्षक श्री विश्वनाथ, एवं श्री हेमंत नायक, संदीप कसेर, राहुल चन्द्राकर एवं थाना चिल्हाटी के टी.आई. श्री  शंकर डहरिया उपस्थित थे। जिले में इस तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page