back to top

राजनांदगांव: सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की स्वीकृति…

राजनांदगांव 14 दिसम्बर 2024। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत विकास निधि योजना अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के ग्रामों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

इसके अंतर्गत ग्राम सिवनीखुर्द में महंगू साहू गली में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 1 लाख रूपए एवं ग्राम पटेश्री में वार्ड क्रमांक 11 उमेश साहू गली में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page