back to top

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद राजनांदगांव पुलिस भर्ती प्रक्रिया रद्द…

राजनांदगांव पुलिस भर्ती प्रक्रिया रद्द..

Advertisements

मुख्यमंत्री साय के निर्देश के बाद गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रक्रिया की रद्द..

पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर उठ रहे थे कई सवाल..

पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर आरक्षक ने की थी आत्महत्या..

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पुलिस भर्ती में गड़बड़ी सामने आने के बाद सरकार ने भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने यह फैसला लिया है। दरअसल, इससे जुड़े एक आरक्षक ने सुसाइड कर लिया था।

एक अभ्यर्थी, 4 कॉन्स्टेबल समेत अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, जांच के लिए एसआईटी टीम भी बनाई गई है, जो 10 दिनों में अपनी जांच रिपोर्ट देगी। इस मुद्दों को कांग्रेस ने उठाया था। जिसके बाद सरकार ने एक्शन लिया है।

राजनांदगांव पुलिस भर्ती प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट के दौरान नंबरों में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आईं। इस मुद्दे को कांग्रेस ने उठाया, और एक आरक्षक अनिल रत्नाकर की सुसाइड के बाद गड़बड़ी का खुलासा हुआ। इसके चलते सरकार ने भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी।

Advertisements

You cannot copy content of this page