back to top

राजनंादगांव : निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अमर शहीदों को मौन धारण कर दी श्रद्धांजलि…

नशा मुक्ति के लिए आयुक्त ने दिलाया संकल्प, अधिकारियोें व कर्मचारियों ने भरा संकल्प पत्र

Advertisements

राजनंादगांव 30 जनवरी। वीर शहीदो की स्मृति मे निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा की अध्यक्षता में नगर निगम द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धांजलि देकर उनके योगदानो का स्मरण कर नशा मुक्ति के संबंध में शपथ लेकर संकल्प पत्र भरा गया।


भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में शासन से प्राप्त निर्देश पर 30 जनवरी को आयुक्त की उपस्थिति में निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने वीर शहीदों को दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभागृह में आयोजित श्रद्धांजली सभा में आयुक्त श्री विश्वकर्मा द्वारा नशा मुक्ति के लिये अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुये संकल्प पत्र भराया गया। इस अवसर पर संकल्प लिया गया कि अपने छत्तीसगढ को विकसित राज्य बनाने अपने परिवार में हर्षोल्लास रखने, तन, मन, धन को सुदृढ़ बनाने, पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सभी वर्ग के व्यक्तियों में नशापान के दुष्परिणामों को प्रचारित कर यथा संभव नशा पीड़ितों से व्यक्तिगत सम्पर्क कर उन्हें नशामुक्ति के लिए प्रेरित करूॅगा।


श्रद्धांजली सभा में उपायुक्त श्री मोबिन अली, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके,श्री संजय वर्मा व श्री दीपक खांडे, सहायक लेखा अधिकारी श्री राकेश नंदे, प्र. कार्यालय अधीक्षक श्री नारायण यादव सहित अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page