
छत्तीसगढ़ में आज नगर निकाय चुनाव 2025 के तहत विभिन्न शहरों में महापौर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए मतदान हो रहा है। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है और मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

सुबह 9 बजे तक कितना प्रतिशत हुआ मतदान
- रायपुर नगर निगम सुबह 10 बजे तक 9% वोटिंग
- सुबह 10 बजे तक कोण्डागांव नगर पालिका में 13% मतदान
- सुबह 10 बजे तक फरसगांव नगर पंचायत में 17% मतदान
- सुबह 10 बजे तक बीजापुर नगर पालिका में 13.41% मतदान
- सुबह 10 बजे तक जगदलपुर नगर निगम में 8% मतदान
- सुबह 10 बजे तक भानुप्रतापपुर नगर पंचायत में 24.39℅ मतदान
- सुबह 10 बजे तक नारायणपुर नगर पालिका में 15% हुआ मतदान
- राजनांदगांव जिले में मतदान का कुल प्रतिशत-15.97%
राजनांदगांव जिले में मतदान का कुल प्रतिशत नगरीय निकाय का नाम
- राजनांदगांव – 14.99
- डोंगरगढ़ – 16.33
- डोंगरगांव – 17.79
- छुरिया – 30.05
- लाल बहादुर नगर- 31.93









































