back to top

दूसरा चरण मतदान: तीन जिले की 11 जिला पंचायत, 75 जनपद सीट और 289 पंचायतों के लिए वोटिंग आज…जानिए, कहां कितनी सीटों पर मतदान

राजनांदगांव: दूसरे चरण में जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 11 बम्हनी चारभांठा, क्षेत्र क्रमांक 12 गैंदाटोला और क्षेत्र क्रमांक 13 कुमर्दा के लिए वोटिंग आज से शुरू हो गई है। इसी तरह इस ब्लाक में जनपद सदस्यों के 25 सीट सहित 118 पंचायत में सरपंच और पंच के लिए मतदान होगा। (केसीजी) खैरागढ़ जनपद क्षेत्र चुनाव के दूसरे चरण में शामिल हैं। यहां जनपद सदस्यों के 25 सीट के लिए मतदान होंगे। वहीं जिला पंचायत की 5 सीट के लिए मतदान होगा। ब्लाक में 114 ग्राम पंचायत सहित पंच पदों के लिए मतदान होगा।

Advertisements

मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी दूसरे चरण में मोहला ब्लाक में मतदान चुनाव हो रहा है। इस ब्लाक में जनपद सदस्यों की सीट की संख्या 15 हैं। वहीं जिला पंचायत की 3 सीट मोहला, वासड़ी और गोटाटोला शामिल हैं। इसके अलावा 57 पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए वोटिंग होगी।

सुरक्षा में बढ़ोतरी, केंद्रों में बल बढ़ा रहे

पहले चरण के चुनाव में काउंटिंग के दौरान कई केंद्रों में हंगामे और विवाद की स्थिति बनी थी। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था में बढ़ोतरी की है। खासकर काउंटिंग के दौरान मतदान केंद्रों में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जाएगी। इसी तरह वनांचल व नक्सल प्रभावित क्षेत्र के मतदान दलों को दिन ढलने से पहले ही केंद्र से रवाना किया जाएगा। बीते चुनाव में मतदान की गति भी काफी कमजोर रही। इससे भी वोटर्स में नाराजगी देखने मिली थी। इसमें सुधार का प्रयास प्रशासन ने किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page