
➡️ साहू सदन में बैठक 2 मार्च को – नीलमणी साहू
राजनांदगांव। भक्त शिरोमणि संत माता कर्मा एवं मां भानेश्वरी देवी की जयंती हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी जिला साहू संघ द्वारा की जा रही है। तैयारीयों को गति देने जिला साहू सघ एवं तहसील परिक्षेत्र साहू सघ की बैठक 2 मार्च को जिला साहू सदन में रखी गई है।
जिला साहू संघ के महामंत्री नीलमणी साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक रविवार सुबह 11:00 से आरंभ होगी। बैठक के प्रमुख विषय तीन होंगे जिसमें कर्मा जयंती मां भानेश्वरी जयंती कार्यक्रम के रूपरेखा बनाने एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तथा नगरीय निकाय चुनाव पर सामाजिक समीक्षा होगी। साथ ही अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।









































