back to top

राजनांदगांव : बौद्ध समाज के लोगों ने अभिषेक को गुलदस्ता भेंट कर दी जन्मदिन की बधाई…

➡️ पूर्व जिपं सदस्य राजेश श्यामकर ने श्री सिंह के लिए स्वस्थ व दीर्घायु की कामना की

Advertisements

राजनांदगांवl । पूर्व सांसद व भाजपा नेता अभिषेक सिंह आज अपने जन्मदिन के दौरान एकदिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव पहुंचने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश श्यामकर के नेतृत्व में बौद्ध विकास मंडल वार्ड क्रमांक 12 के बौद्ध समाज के लोगों ने श्री सिंह को गुलदस्ता भेंटकर मुंह मीठा कराकर स्वस्थ व दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना कर जन्मदिन की बधाई दी। वही समाज के लोगों ने आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती में आने का निमंत्रण दिया। जिसे उन्होंने सह स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में आने का आश्वासन दिया है।


बधाई देने वालों में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर के साथ बौद्ध समाज के अध्यक्ष संदीप रामटेक, राकेश शेडे, हाजी अब्दुल नदीम, महेश रामटेके, हेमंत मेश्रम, रितेश मेश्राम, नेमीचंद, जीरो पगारे, शिवकुमार गढ़पायले, निर्भय गढ़पायले, बंटी गडे, किशोर देशमुख, कमलेश मेश्राम, रोशन डोंगरे, राजा नेम पांडे, नवीन मेश्राम आदि उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page