back to top

VISION TIMES : अवैध रूप से गांजा तस्करी करने वाला आरोपी गया जेल…

बीते वर्ष में आरोपी को गांजा तस्करी में गिरफ्तारी की गई थी।

तिल्दा नेवरा-तिल्दा-नेवरा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई एक व्यक्ति दो पहिया वाहन में अवैध रूप से गांजा रखकर खपरी कला रोड होते हुए नेवरा आ रहा है की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति को दोपहिया वाहन के साथ पकड़ा ।

पकड़े गये व्यक्ति को नाम पता पूछने पर अपना नाम शमसेर अंसारी पिता इशहाक अंसारी उम्र 38 साल साकिन वार्ड क्र.17 तिल्दा रहने वाला बताया जिसे मुखबिर सूचना से अवगत कराकर NDPS ACT के प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से उसके दोपहिया वाहन के काले रंग की डिक्की में रखा हुआ अंग्रेजी में NEW LOOK लिखे हुये थैले में गांजा भरा हुआ पाया गया।

आरोपी के पास से एक नग नोकिया कंपनी का मोबाईल कीमती 1200/-₹ मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 DE 2046 कीमती 10000/-₹ एवं मादक पदार्थ गांजा 01.400 किलोग्राम कीमती 4200/-₹ को समक्ष गवाहान जप्त किया गया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।