back to top

VISION TIMES : ई डी जैसी संवैधानिक संस्था का दुरुपयोग भाजपा सरकार का चरित्र- शाहिद भाई…

53507 समंस 2616 छापे में सिर्फ 266 गिरफ्तारी से ईडी की कार्यप्रणाली संदेहास्पद

Advertisements

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई ने छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्यवाही पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के समय ईडी की कार्यवाही केंद्र की भाजपा सरकार के एक साजिश का परिणाम है और कांग्रेस के जिन नेताओं के घर छापेमारी की गई वहां ईडी को क्या मिले इस मामले में डी ई कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है और भाजपा के नेता ईडी को मुखौटा बना कर बयान बाजी कर रहे है इससे यह साबित होता है कि ईडी की कार्यवाही पूर्णतः राजनीति प्रेरित है।

शाहिद भाई ने बताया कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बैठी है तब से ई डी,जैसे संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग प्रारंभ हुआ है वह लोकतंत्र के लिए घातक है क्योंकि जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी तो आर्थिक अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ईडी को अधिकार संपन्न बनाया गया था और वर्ष 2004 से 14 तक ईडी ने 112 मामले पर कार्यवाही की थी 2014 के बाद से केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद अब तक के दर्ज मामलों में सिर्फ और सिर्फ विपक्षी नेताओं को निशाने पर लेकर या तो उन्हें पार्टी छोड़ने को विवश किया गया और जब वे भाजपा में शामिल हो जाते हैं

तो उनके खिलाफ ई डी की कार्यवाही या तो समाप्त कर दी जाती है या धीमी कर दी जाती है केंद्र की भाजपा सरकार जिस प्रकार से ईडी का दुरुपयोग कर रही है वह उचित नहीं है वर्ष 2000 16 से वर्ष 2022 तक ईडी ने 53708 संमंस जारी कर 2616 छापेमारी कर मात्र 266 लोगों को गिरफ्तार कर पाई इस प्रकार से इस आंकड़े से साफ झलकता है

कि ईडी की कार्यवाही पूरी तरह से संदेहास्पद है मात्र ई डी को अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए उपयोग कर इस संविधानिक संस्था की विश्वसनीयता आम जनता के बीच जहां समाप्त हो रही है वही यह प्रतिशोध की भावना से उपयोग के रूप काम करने वाली संस्था के रूप में चर्चित हो चुकी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page