back to top

VISION TIMES : गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाने वाला पति निकला पत्नी के हत्यारा…

भिलाई उतई के पास पर परसाही गांव के एक शातिर युवक ने पत्नी की हत्या करने के बाद पुलिस को गुमराह करने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन युवक के बार-बार बयान बदलने पर पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने सख्ती बरतते ही गुमशुदगी का मामला हत्या में बदल गया । पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisements


मिली जानकारी के अनुसार परसाही उतई निवासी डालेश्वर देशमुख ने 14 मई को अंजोरा पुलिस चौकी में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पत्नी को खोजने के लिए जब पुलिस ने पति से पूछताछ शुरू की तो पहले दिन पत्नी कि कहीं चले जाने के बाद कहीं बाद में घर में लेटर छोड़कर जाने की कहानी बताई। इस पर पुलिस को शक हुआ कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया ।

उसने बताया कि वह अपने पत्नी के राजनांदगांव के सोमनी में हत्या कर चुका है इस बीच पुलिस को एक महिला की लाश मिलने के भी तस्दीक हो गई । पुलिस ने बताया कि 4 साल पहले डालेश्वर देशमुख 29 वर्ष की शादी नंदनी देशमुख से हुई थी । शादी के बाद से दोनों के बीच घरेलू बातों को लेकर कहासुनी होने लगी। इसके अलावा चरित्र हवाला देकर उसकी हत्या करने की बात कबूल की है लेकिन पुलिस को गुमराह करने के लिए चौकी में 13 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई । आरोपी का कहना था कि 4 साल शादी में उसे बच्चा नहीं हो रहा था । इसके चलते मनगटा मंदिर में मन्नत मांगने पत्नी को अपने साथ बाइक पर ले गया। वापसी में रसमडा के पास बाइक में पेट्रोल खत्म हो गई। पेट्रोल पंप से करीब 500 मीटर दूर पत्नी को छोड़कर पेट्रोल भरवाने चला गया।

वापस आने पर मौके पर पत्नी गायब मिली । काफी खोजबीन के बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा । चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी डालेश्वर ने पत्नी के गुम होने की शिकायत में बाइक में पेट्रोल खत्म होने की बात लिखी थी। लेकिन बातचीत में बाइक में रिजर्व लगने की बात कहने लगा। इसके बाद जब जांच अधिकारियों ने पूछा कि पेट्रोल भरवाने पत्नी नंदिनी देशमुख को साथ क्यों नहीं ले गया इसका कोई जवाब नहीं दे सका । इसके बाद 14 मई को जब पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए चौकी बुलाया कॉल किया तो खैरागढ़ में होने की जानकारी दी। साथ ही कहा कि उसकी पत्नी यहां किसी व्यक्ति से बातचीत करती थी इसके चलते उसे खोजने निकला था । अधिकारियों ने बताया कि उसे दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया तो घर में एक लेटर छोड़ने की बात कही दोनों अलग-अलग बयान देने की वजह से पुलिस को शक होने लगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page