back to top

VISION TIMES : घर के आंगन में बैठी वृद्धा कार की चपेट में आने से मौत…

भिलाई । घर के बाहर बैठी 85 वर्षीय एक वृद्ध महिला को पड़ोसी युवक ने अपनी कार रिवर्स करते समय चपेट में ले लिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक भिलाई तीन नगर निगम के पार्षद की मां हैं। इधर घटना के बाद पड़ोसी कार चालक की भी तबीयत खराब हो गई उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बहरहाल भिलाई तीन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisements

भिलाई तीन थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि एकता नगर भिलाई 3 निवासी संतोष तिवारी की मां कंचन तिवारी सुबह 10 बजे घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाला सतीश कुमार साहू (25 वर्ष) अपनी कार सीजी 07 सीएल 2044 लेकर गैस सिलेंडर लेने जा रहा था।

वह कार को बैक कर रहा था तभी घर के पास पीछे बैंच पर बैठी महिलाओं पर उसने ध्यान नहीं दिया और तेज रफ्तार में लापरवाही पूर्वक कार बैक करते समय कंचन तिवारी को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि उसने कार के बैक साइड से वृद्ध महिला को काफी बुरी तरह घसीट दिया, जिससे उन्हें अंदरूनी चोटें आई जिससे वह बेहोश हो गई।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भिलाई तीन पुलिस के मुताबिक आरोपी सतीश साहू पीलिया का मरीज है। वह शरीर से काफी कमजोर है। दुर्घटना करने के बाद उसकी तबीयत इतनी खराब हो गई कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। कंचन तिवारी की मौत की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस द्वारा शव परिजनों को दिए जाने के बाद नूतन चौक मुक्तिधाम में रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page