back to top

VISION TIMES : घर के सामने पानी बहाने के विवाद पर पड़ोसी ने कर दी हत्या…

बिलासपुर, । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में घर के सामने गली में पानी बहाने के विवाद पर पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से वार कर महिला की हत्या कर दी। मां पर हमला होता देख बीच-बचाव करने पहुंची बेटी के गर्दन पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है।

Advertisements

इस घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई है। ग्राम पेंडारी के सतनामीपारा में रहने वाला मंगलूराम कुर्रे (50) ऑटो चलाता है। घर में उसकी पत्नी शैलकुमारी कुर्रे (45) और दो बेटी सुचित्रा कुर्रे (18) और शिवानी कुर्रे (17) रहती हैं। सुचित्रा सेकेंड ईयर में पढ़ती है और शिवानी फर्स्ट ईयर की छात्रा है।

शनिवार की शाम करीब 5.30 बजे उनके पड़ोसी जमुना प्रसाद अनंत और परिवार के सदस्यों से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि जमुना उनके सामने रहता है और गली में पानी डाल देता है। पानी बहाने से मना करने पर झगड़ा शुरू हुआ और देखते ही देखते जमुना प्रसाद ने कुल्हाड़ी निकाल शैलकुमारी पर हमला कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन में गिर गई।

विवाद के दौरानजब जमुना प्रसाद कुल्हाड़ी लेकर निकला और शैलकुमारी को मारने लगा, तब उसे देखकर शैलकुमारी की बेटी सुचित्रा बीच-बचाव करने दौड़ी। इस पर जमुना प्रसाद ने सुचित्रा पर भी कुल्हाड़ी चला दिया, जिससे वह घायल हो गई गिर गई और बेहोश हो गई। जिस समय यह वारदात हुई मृतका शैलकुमारी का पति मंगलूराम ऑटो चलाने गया था। आसपास के लोगों ने घटना के बारे में जानकारी दी।

Advertisements

You cannot copy content of this page