back to top

VISION TIMES : छत्तीसगढ़ में सहायक ग्रेड 2 के रिक्त पदों पर भर्ती…

कवर्धा – कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा के द्वारा सहायक ग्रेड 2 के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है, जिसके अनुसार इच्छुक उम्मीदवार 20.03.2023 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते है ।

Advertisements

इस नौकरी के संबंध में अन्य जानकारी जैसे वेतनमान, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया की जानकारी आप नीचे पेज में प्राप्त कर सकते हैं।

पदों के नाम

  1. सहायक ग्रेड 2

पदों की संख्या – 01 पद

आवेदन शुल्क

इस नौकरी में आवेदन करने वाले GEN/OBC/EWS श्रेणी के आवेदकों से ₹300 आवेदन शुल्क लिया जाएगा, तथा ST/SC श्रेणियों के आवेदकों से 200 आवेदन शुल्क लिया जाएगा ।

आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए तथा अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तक होनी चाहिए, इस भर्ती में आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट भी दी जाएगी

शैक्षणिक योग्यता

  1. किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक
  2. किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एण्ट्री ऑपरेटर / प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा प्रमाण पत्र
  3. कम्प्यूटर के संबंध में कौशल परीक्षा ली जावेगी ।

वेतनमान

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 18,420/- वेतनमान दिया जायेगा ।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेदन प्रारंभ : 16-02-2023

अंतिम तिथि : 20-03-2023

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा, प्रक्षेत्र नेवारी, जिला कबीरधाम (छ.ग.) पिन 491995 में डाक / स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक से आवेदन कर सकते हैं ।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

आधार कार्ड रंगीन

पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो

10 वी की अंकसूची (जन्म तिथि सत्यापन हेतु)

शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र

मूल निवास प्रमाण पत्र

जाति प्रमाण पत्र

अनुभव प्रमाण पत्र यदि हो तो।

रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र

Advertisements

You cannot copy content of this page